फतेहपुर। खागा तहसील में करीब नौ वर्षों से विभिन्न पटलों पर तैनात पेशकार के स्थानांतरण की मांग उठी है। सपा युवजन सभा के जिला महासचिव अंकित यादव ने बृहस्पतिवार को डीएम को दिए पत्र में कहा है कि प्रदीप मिश्रा करीब नौ वर्षों से खागा तहसील के अलग-अलग पटलों पर कार्यरत हैं और वर्तमान में पेशकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनाती के कारण वह विभिन्न प्रकार के प्रकरणों से लगातार संपर्क में रहते हैं, जिससे आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसी कर्मचारी का इतने लंबे समय तक एक ही स्थान पर रहना उचित नहीं है।