फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कुरियर एजेंसी के डिलीवरी ब्वॉय को तमंचा दिखाकर बैग लूटा

Mon, 13 Mar 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर कुरियर कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय से शनिवार रात लूट की वारदात की। राहगीरों के जरिए 112 नंबर पर लूटपाट की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। हालांकि पुलिस ने लूट नहीं चोरी में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बा निवासी मोहम्मद जाहिद बकेवर स्थित एक कुरियर कंपनी में डिलीवरी ब्वाय हैं। उन्होंने बताया कि वह गहरूखेड़ा से डिलीवरी देकर मांझेपुर से रोटी चौराहा लैपटॉप देने जा रहे थे। जब वह जाफरगंज थाना अंतर्गत बीरपुर और बसंतखेड़ा गांव के बीच पहुंचे तभी पीछे स्थित अंगदपुर गांव से सफेद रोशनी वाली बाइक से सवारों के पीछा करने का आभास हुआ।
बीरपुर और बसंतखेड़ा के बीच बाइक सवारों ने ओवरटेक किया तो उसने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। इसी बीच बाइक सवारों ने उसकी चलती बाइक में लात मारी तो वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों में से दो नीचे उतरे। एक बदमाश ने तमंचा दिखाकर कुरियर कंपनी का सामान से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन

बैग में नया लैपटॉप, नया मोबाइल, डिलवरी की नकदी, उसका मोबाइल था। वह ब्लूटूथ से बातचीत करता है। इसी वजह उसका भी मोबाइल बैग पर था। बाइक की चाबी, प्लग, लाइसेंस, आईडी, पर्स भी बदमाश ले गए हैं। बदमाश मौके से पीछे के रास्ते भाग निकले। कुछ देर बाद राहगीरों को रोककर उनके मोबाइल से पुलिस को लूट की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया कि लघुशंका के लिए डिलीवरी ब्वॉय उतरा था। तभी उसकी बाइक में रखा बैग चोर चुराकर भागे हैं। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें