संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। फाइलेरिया रोगियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हिम्मत से इस बीमारी का मुकाबला किया जा सकता है। साफ सफाई व नियमित व्यायाम से फाइलेरिया मरीज ठीक होकर सामान्य जीवन जी सकते हैं।
सहायक जिला मलेरिया अधिकारी कीर्ति रंजन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च पाथ के सहयोग से फाइलेरिया रोगियों के क्लस्टर फोरम का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ।
गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिटौरा में मरीजों को बीमारी की बारीकियों और सावधानी बताईं गईं। 10 अगस्त से शुरू होने वाले आईडीए कार्यक्रम को लेकर सदस्यों को जागरूक किया गया। पाथ संस्था के रीजनल नेग्लेक्टेड ट्रापिकल डिजीज एनटीडी नोडल आफीसर कानपुर डॉ. अनिकेत ने फाइलेरिया रोग व उसके प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी।
कहा कि यदि बुखार रहे या अन्य फाइलेरिया के लक्षण समझ में आएं, तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र आकर जांच कराना बहुत जरूरी है। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. राघवेंद्र सिंह राघव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी महेंद्र भारती, बीसीपीएम आशुतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे।