फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक सवार की टक्कर से दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। थाना क्षेत्र में कंधिया मोड़ पर शनिवार रात बाइक सवार ने साइकिल सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। गाजीपुर थाने के अयाह गांव निवासी कमलेश (45) साइकिल से पत्नी ललिता (40) को लेकर रिश्तेदार के घर तेरहवीं में बेरूई गांव जा रहे थे। कंधिया मोड़ के पास गाजीपुर से गांव सरकंडी गांव के सुकरू का डेरा जा रहे बाइक सवार महेश (22) ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। पीएचसी से कमलेश और ललिता को जिला अस्पताल रेफर किया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बाइक कब्जे में ली गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें