फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के समीप सोमवार सुबह एनएच-2 पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चे घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मलवां कस्बा निवासी विपिन (38) पत्नी लक्ष्मी (35), पुत्री नव्या (5) और पुत्र विक्रांत (4) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। एआरटीओ कार्यालय के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चारों घायल हो गए। सरकारी एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।