फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गैरइरादतन हत्या में दंपती व बेटी गिरफ्तार, पुत्र फरार

Sun, 18 Jun 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खागा। बटवारे के विवाद में मारपीट के दौरान महिला की मौत के मामले में फरार देवर, देवरानी और भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले में मृतका का भतीजा फरार चल रहा है। पुलिस उसकी भी तेजी से तलाश में जुटी है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के टेसाही खुर्द गांव में 16 जून की सुबह नौ बजे मुन्ना पासवान ने अपने बड़े भाई दिवंगत छेद्दू की पत्नी श्रीमती और उसके पुत्र जुगराज को खेत के नए सिरे से बटवारे को बुलाया था। बटवारे को लेकर खेत में ही विवाद होने लगा था। विवाद में मुन्ना और उसकी पत्नी रामा, बेटी रीना, बेटे सुनील ने लाठी-डंडे से श्रीमती और उसके पुत्र पर हमला किया था। जिला अस्पताल लेकर जाते समय श्रीमती की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पुत्र महेश की तहरीर पर मुन्ना समेत चार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुन्ना, रामा देवी, रीना को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी कोतवाल प्रदीप यादव ने बताया कि तीन आरोपी जेल गए हैं। फरार सुनील की तलाश की जा रही है। आरोपियों को सेलरहा गांव से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें