फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने पर सभासद परिवार समेत धरने पर बैठा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। दो बार हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से खफा भाजपा सभासद शनिवार रात आंबेडकर चौराहे पर परिवार समेत धरने पर बैठ गए। कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धरना समाप्त कराया। सभासद ने कस्बा इंचार्ज पर रिश्वत लेकर सुलह करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला जहानपुर निवासी भाजपा सभासद विशाल गुप्ता (30) के घर के सामने पड़ोसी गोविंद गोस्वामी अपनी ठेलिया खड़ी करता है। इसे हटाए जाने को लेकर सभासद से शुक्रवार को विवाद हो गया था। पड़ोसी गोविंद गोस्वामी ने सभासद को मारापीटा था। देर रात पुलिस ने सभासद का मेडिकल कराने के बाद मारपीट की धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया था। सभासद का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं शनिवार की देर शाम आरोपी ने दोबारा गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट किया। जिससे नाराज सभासद विशाल गुप्ता पत्नी रुचि और दो वर्षीय बेटी आरोही समेत कस्बे के आंबेडकर चौराहे पर धरने में बैठ गया। इतना ही नहीं सभासद ने तेल डालकर आग लगाने की चेतावनी दिया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। चौराहे पर जाम लग गया। सभासद विशाल गुप्ता का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने पड़ोसी से रिश्वत लेकर कार्रवाई नहीं की और सुलह का जबरदस्ती दबाव बनाया। मामले में इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें