फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पांच मुकदमों के लिए सीओ की एसआईटी टीम गठित

Sun, 26 Feb 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सामूहिक धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को लेकर आईजी के आदेश पर सीओ स्तर पर एसआईटी गठित की गई है। जिले में तैनात पांच सीओ एक-एक मुकदमे की विवेचना करेंगे। विवेचना के साक्ष्यों को जुटाकर एएसपी को रिपोर्ट करेंगे। वहीं, टीमें धर्मांतरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने में असफल हैं। लखनऊ और कानपुर से भी एसआईटी खाली हाथ लौटी है।
विज्ञापन

प्रयागराज आईजी चंद्र प्रकाश द्वितीय के आदेश पर सीओ सिटी वीर सिंह, सीओ सुशील कुमार दुबे, सीओ जाफरगंज अनिल कुमार, सीओ खागा संजय सिंह, सीओ थरियांव दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में छह-छह पुलिस कर्मियों की एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी में हर सीओ के साथ एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर समेत चार और पुलिस कर्मी शामिल हैं। सीओ सिटी को हरिहरगंज स्थित इवेजलिकल चर्च में सामूहिक धर्मांतरण के मुकदमे की विवेचना सौंपी गई है।
इसके अलावा हरिहरगंज चर्च के ही सत्यपाल, संजय सिंह, वीरेंद्र की ओर से दर्ज कराए मामले और देवीगंज स्थित प्रेस बिटेरियन चर्च में सर्वेंद्र विक्रम सिंह के ओर धर्मांतरण के मुकदमे की जांच भी विभिन्न सीओ को सौंपी गई है। मामले में एटीएस, आईबी भी जांच में जुटी है। आईजी ने टीमों को धर्मांतरण पीड़ितों के आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज साक्ष्य के रूप में इकट्ठा करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा शुआट्स समेत मामले में अन्य वांछितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित करने के आदेश दिए हैं। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि आईजी के निर्देश पर टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें