फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कानपुर हैलट में सजायाफ्ता कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर हैलट में सजायाफ्ता कैदी की मौत
विज्ञापन

फतेहपुर। जिला कारागार में निरुद्ध एक सजायाफ्ता कैदी की शुक्रवार को कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। हथगाम थाना क्षेत्र के खरकी का पुरवा निवासी अशोक (40) को हत्या के मामले में 18 जून 2026 को अदालत ने दोषी करार दिया था। इसके बाद वह जिला कारागार में निरुद्ध था। जेल अधीक्षक नागेश सिंह ने बताया कि अशोक की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए कानपुर हैलट रेफर किया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें