फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डंपर की टक्कर से कार सवार ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गांव के पास अंधे मोड़ पर डंपर की टक्कर से कार सवार ठेकेदार की मौत हो गई। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। मृतक विहिप के प्रांतीय संयाेजक वीरेंद्र पांडेय के रिश्ते में भतीजे थे।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहनीपुर निवासी सचिन पांडेय उर्फ सुनील पांडेय (45) ठेकेदारी करते थे। परिवार के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के रियाज कालोनी में रहते थे। वह व्यवसाय के काम से लखनऊ गए थे। लखनऊ से मंगलवार रात घर लौट रहे थे। बेरागढ़ीवा गांव के सामने से अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। कार खंती में पलट गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे सचिन को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी बीना और दो बेटे सक्षम और आदर्श को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल
फतेहपुर। सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग दूसरे हादसों में घायल हुए। कौशांबी जिला सैनी थाना क्षेत्र के जोरावरपुर रामभवन पाल (50) बाइक से सब्जी लेने आया था। कौशांबी और जिले की सीमा पर खागा कोतवाली अंतर्गत कैच मोड़ पर पहुंचा था। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के दामाद गोविंद उर्फ पिंटू पाल ने बताया कि घर से खागा कोतवाली की सीमा नजदीक है। इसी वजह से यहां सब्जी लेने आए थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गांव निवासी जय सिंह गांव में डॉक्टर के पास से दवा लेकर घर जा रहा था। बाइक सवार की टक्कर से घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के ही अलादादपुर गुफरान बाइक से एआरटीओ कार्यालय जा रहा था। एआरटीओ कार्यालय के पास कार की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें