चौडगरा। कस्बे में नेशनल हाईवे पर बने ओवरब्रिज की ऊंचाई कम होने के कारण आए दिन ऊंची बॉडी वाले ट्रक और कंटेनर फंस जाते हैं। छत पर ट्रक कंटेनर फंसने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो रही है। शनिवार को कंटेनर चौराहे पर विपरीत दिशा से आकर कानपुर सर्विस लेन की तरफ मुडऩे पर छत पर फंस गया। पुलिस को चौराहे पर खड़े वाहन हटवाकर किसी तरह कंटेनर निकलवाया। इस बीच आधे घंटे तक जाम लगा रहा। चौराहे पर ट्रकों के मुड़ने के लिए स्थान कम होने के कारण चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर बने अन्य ओवरब्रिजों में चौडगरा ओवरब्रिज की ही ऊंचाई कम है। नतीजा यह है कि कस्बे में जलभराव की भी समस्या बनी रहती है।