फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः ब्रेक फेल होने पर कंटेनर पलटा, लगी आग

विज्ञापन
कंटेनर में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
चौडगरा। दिल्ली से कोलकाता कूरियर एजेंसी का सामान लादकर जा रहा कंटेनर शनिवार शाम ब्रेक फेल होने पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इससे कूरियर एजेंसी का माल जल गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, इससे आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा। हादसे में चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

पीएचसी गोपालगंज में भर्ती बिहार के समस्तीपुर जिले के मटियार निवासी चालक दीपक ने बताया कि कल्यानपुर थाने से कुछ दूर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था। तभी कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया। जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया।
टैंक फटने से कंटेनर में आग लग गई और कूरियर कंपनी का सामान जलने लगा। फायर ब्रिगेड के आने पर आग पर काबू पाया जा सका। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि आग पर समय रहते दमकल ने काबू पाया है। हादसे के बाद बाधित यातायात को बहाल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें