फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो गांव के बीच फंसा पानी टंकी का निर्माण, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Mon, 29 Jan 2024 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 17- बोरिंग स्थान पर मौजूद मझिगवां के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

- जलजीवन मिशन के तहत बननी है पानी की टंकी, अवरूद्ध हुआ कार्य

किशनपुर। विजयीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गढीवा-मझिगवां में जलजीवन मिशन के तहत होने वाला पानी टंकी का निर्माण दो गांव के बीच फंस गया। पड़ोसी गांव के ग्रामीणों ने अपने गांव में पानी टंकी बनाने का दबाव बनाया। मझिगवां के ग्रामीणों ने इसका विरोध कर खूब हंगामा किया। वहीं हंगामें को बढ़ता देख बोरिंग मैकेनिक और ठेकेदार मशीन छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत गढ़ीवा-मझिगवां में पानी टंकी का निर्माण होना है। जिससे आसपास के सेधरी, बिकौरा, जालंधरपुर, नेवाजपुर और गुरुवल गांव में पानी की सप्लाई होनी है। मझिगवां में इसके लिए जगह चिंहित कर बोरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। रविवार सुबह अचानक ठेकेदार ग्राम पंचायत गुरुवल में बोर करने की बात कह कर मशीन को ले जाने लगा। ठेकेदार के इस रवैय्ये पर मझिगवां के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और इकठ्ठा हो कर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कहा जा रहा है कि गुरवल के ग्रामीणों ने ठेकेदार से अपने गांव में पानी की टंकी बनाने का दबाव बनाया। इसी दबाव में आ कर वह मशीन ले कर वहां जाने लगा। जबकि मझिगवां के ग्रामीणों का कहना है कि पानी टंकी बनाने के लिए उनके गांव को चिह्नित किया गया। इस दौरान मझिगवां के ग्रामीणों ने जम कर विरोध कर जल निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात कही। काफी देर हंगामा होने के बाद ग्रामीण शांत हुए और ठेकेदार ने नियमानुसार मझिगवां में बोरिंग कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें