फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फरवरी से सीवर लाइन का निर्माण शुरू होने की उम्मीद

Mon, 29 Jan 2024 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर का लोगो
विज्ञापन

फोटो-21-आबूनगर में इंटरमीडिएट पंपिंग हाउस बनने के लिए चिह्नित स्थान पर लगा बोर्ड। संवाद
आवास विकास से होगी शुरुआत, 22 हजार की आबादी को मिलेगी सुविधा
प्रथम चरण के निर्माण के लिए उत्तरी शहर के 14 वार्ड चयनित, शासन से 41 करोड़ की धनराशि आवंटित
संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। शहर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य फरवरी से शुरू होने की उम्मीद है। प्रथम चरण के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो निर्माण कार्य की शुरुआत सिविल लाइन और आवास-विकास वार्ड से शुरू होगा। बिभागीय सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी में ही सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। सीवर लाइन बिछने से दोनों वार्डों की करीब 22 हजार की आबादी को राहत मिलेगी।


तीन साल की लंबी कवायद के साथ सीवर लाइन बिछने का काम शुरू होने के नजदीक पहुंचा है। 900 करोड़ की परियोजना का पहला चरण पूरा करने के लिए शासन ने 311.25 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। इसके साथ ही पहले चरण के कार्य के लिए 41 करोड़ की धनराशि आवंटित कर दिया है। पहले चरण में सीवर लाइन बिछाने के लिए उत्तरी शहर के 14 वार्ड चयनित हैं।
विज्ञापन


वैसे तो शहर में सीवर लाइन का मुद्दा 1989 से चर्चाओं में छाया है। चुनाव से पहले जनप्रतिनिधि सीवर लाइन मुद्दों में गिनाते रहे हैं, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद मामला खटाई में पड़ जाता रहा। इस बार लोकसभा चुनाव 2024 से पहले निर्माण शुरू होने की स्थिति बन चुकी है।
विज्ञापन






बयान:-



सीवर लाइन निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। टेंडर खुल चुका है। स्वीकृति के लिए शासन के पास भेजा गया है। फरवरी के अंत तक सिविल लाइन और आवास विकास वार्ड में निर्माण शुरू कराने तैयारी है। तूलिका प्रसाद, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें