अमौली। ब्लॉक क्षेत्र के बुढ़वा स्टेडियम के पास तालाब की खोदाई एवं सुंदरीकरण के लिए मंगलवार को भूमि पूजन हुआ। फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर की संस्था नाम फाउंडेशन के प्रदेश कोआर्डिनेटर आलोक शुक्ला एवं जय देवी राजाराम चैरिटी फाउंडेशन के निदेशक पूर्व अधिशासी अभियंता सियाराम सचान ने फावड़ा चलाकर खोदाई का शुभारंभ किया। प्रदेश कोआर्डिनेटर ने बताया कि संस्था के माध्यम से पूरे देश में विलुप्त पड़ी नहर, झील, तालाबों की खोदाई कराकर उनके अस्तित्व को जीवंत किया जा रहा है। प्रधान सनोज कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर दिनकर सचान, कैलाश पांडे, गृह ज्ञानपाल मौजूद रहे।