फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मुरादीपुर क्रॉसिंग में 60 करोड़ से चल रहा ओवरब्रिज का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/बिंदकी। कस्बे से नेशनल हाईवे को जाने वाले मुरादीपुर मार्ग की रेलवे क्राॅसिंग में जल्द ही 60 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। इससे क्रॉसिंग बंद होने पर वहां लगने वाले वाहनों के हुजूम से जल्द ही राहत मिलेगी। हालांकि ओवरब्रिज तक पहुंचने के लिए दोनाें तरफ रास्तों का निर्माण हो गया। लेकिन रेल लाइन के ऊपर ओवरब्रिज का निर्माण शेष है।
विज्ञापन

बिंदकी कस्बे से एनएच-2 पर पहुंचने के लिए राहगीरों को कंसपुर रेलवे स्टेशन से सटी मुरादीपुर रेलवे क्रॉसिंग पार करनी पड़ती है। रोजाना उस रास्ते से करीब तीन हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। उ.प्र. राज्य सेतु निगम ने मार्च 2022 में 60 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया था। निगम ने डेढ़ साल में वहां पिलर बना कर ओवरब्रिज तक पहुंचने के लिए दोनों तरफ रास्तों का निर्माण पूर्ण कर दिया। अब रेल लाइन के ऊपर ओवरब्रिज का निर्माण शेष है। जिसका निर्माण रेलवे की संस्था डीएफसीसीआईएल (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) करेगी।
संस्था ने रेल लाइन की जांच कर वहां ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ओवरब्रिज बनने के बाद सेतु निगम रास्तों को उससे जोड़ कर ओवरब्रिज को आखिरी रूप देगा। निगम का दावा है कि जून 2024 तक ओवरब्रिज का निर्माण पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद क्रॉसिंग बंद होने पर वहां लगने वाले जाम से छुट्टी मिलेगी। ओवरब्रिज की चौड़ाई करीब साढ़े सात सौ मीटर तक होगी।
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण होने से किसी भी प्रकार का खतरा टालने के लिए रेलवे ने क्रॉसिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया। इस दौरान वहां वाहनों का आवागमन बंद है। उस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों को अब नहरी पटरी से हबीबपुर गांव पहुंच कर वहां से अंडरब्रिज के माध्यम से कंसपुर रेलवे क्रॉसिंग पार करनी होगी। इसके बाद कंसपुर गांव हो कर वह एनएच-2 में पहुंचेगे। ओवरब्रिज निर्माण पूरा होने तक वाहन चालकों को करीब चार किलोमीटर घूम कर जाना होगा। निर्माण पूरा होने में करीब सात माह का समय लगेगा।
मुरादीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का आधे से अधिक निर्माण हो गया। अब रेल लाइन के ऊपर रेलवे आेवरब्रिज का निर्माण करा रहा है। जून 2024 तक पुल निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। - रोहित मिश्रा, प्रोजेक्ट मैनेजर, राज्य सेतु निगम, प्रयागराज।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें