केंद्रीय लोक निर्माण विभाग मंत्री ने 49 तैयार मार्गों का लोकार्पण, 48 मार्गों का किया शिलान्यास
फतेहपुर। दशकों से जर्जर गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग का निर्माण तीन मार्च से शुरू होगा। शहर पहुंचे केंद्रीय लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के लिए विभाग को 90 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने 49 तैयार मार्गों का लोकार्पण व 48 मार्गों का शिलान्यास कर जल्द बनने का आश्वासन दिया।
शहर के कलक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मैदान में बुधवार को पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मार्च-2025 तक 33 किलोमीटर लंबी यह सड़क बन कर तैयार हो जाएगी। इससे क्षेत्र के लाखों लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही मार्ग पर पड़ने वाले दांदो पुल से बांदा सीमा के जुड़ने से यहां के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के सहयोग से गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग की परियोजना साकार हुई। डबल इंजन की सरकार के कारण हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने उनका धन्यवाद किया और भाजपा सरकार की योजनाओं को सराहा। संवाद