फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कैमरे में कैद हुआ कांस्टेबल की पिस्टल का चोर

Tue, 13 Jun 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के गंगानगर मोहल्ले में हेड कांस्टेबल की सरकारी पिस्टल चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज में कैद संदिग्ध चोर की पहचान की गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी तक पहुंच जाएगी। संदिग्ध की तलाश में स्वॉट और सर्विलांस टीम जुटी हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज हौलागढ़ थानाक्षेत्र के दहियांवा गांव निवासी हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र पासवान खागा विधानसभा की भाजपा विधायक कृष्णा पासवान का अंगरक्षक है। वह गंगानगर में सुरेश शुक्ला के घर में किराये पर रहता है। बीती सात जून को कमरे की अलमारी में सरकारी पिस्टल छोड़कर प्रयागराज ममफोड़गंज ससुराल गया था। ससुराल से पत्नी को लेकर गांव गया था। मकान मालकिन ने आठ जून को कमरे में चोरी की हेड कांस्टेबल को सूचना दी थी। प्रयागराज से लौटने पर हेड कांस्टेबल ने पिस्टल और 20 कारतूस चोरी का मुकदमा राधानगर थाने में दर्ज कराया था।
हेड कांस्टेबल को लापरवाही में एसपी ने निलंबित किया। पुलिस को जांच में एक जगह पर सीसीटीवी लगा मिला। कैमरे के फुटेज में संदिग्ध चोर दिखा है। पुलिस ने कैमरे की फुटेज लैब भेजी थी। लैब से संदिग्ध की फोटो स्कैन कर आई है। पुलिस संदिग्ध की पहचान का दावा कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि चोर को पहचान लिया गया है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें