फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सिपाही ने रुपये लेकर पकड़ी शराब छोड़ी, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के देवरी चौकी अंतर्गत शिवपुरी गांव में सिपाही ने चूनी चोकर की दुकान में दबिश देकर भारी तादाद में देसी शराब की क्वार्टर पकड़ी। इसके बाद 25 हजार रुपये लेकर मामला रफादफा किया। चौकी प्रभारी ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शिवपुरी गांव का एक चूनी चोकर का दुकानदार ठेके की देसी शराब लंबे समय से बेचता आ रहा है। सूचना पर शुक्रवार को देवरी चौकी का सिपाही अपने एक साथी गार्ड संग पहुंचा। सिपाही ने चूनी चोकर के बोरों के पीछे छिपाकर रखी कई पेटी देसी शराब दुकान में पाई।
सिपाही ने दुकानदार को जेल भेजने का दबाव बनाया। मामला रफादफा करने के एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत ले ली। सिपाही के जाने के बाद दुकानदार ने सारा माल किसी दूसरी जगह पहुंचाकर दुकान में ताला लगाकर भाग निकला। चर्चा है कि सिपाही का लेनदेन में गार्ड से विवाद हो गया।
विज्ञापन

विवाद पर गार्ड ने मामले की जानकारी चौकी प्रभारी विजय त्रिवेदी को दी। खबर है कि दुकान में गार्ड के मुताबिक 700 क्वार्टर शराब मौजूद थी। थानाध्यक्ष शैलेष सिंह ने बताया कि सिपाही की जांच की जा रही है। संलिप्तता पाए जाने पर अधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी। शराब बरामदगी के लिए दुकानदार की तलाश की जा रही है।
-
कोतवाली में तैनाती के दौरान भी चर्चा में रहा सिपाही
सिपाही लंबे समय तक सदर कोतवाली में तैनात रहा है। कोतवाली में तैनाती के दौरान सिपाही कार्यशैली को लेकर चर्चित रहा है। कोतवाली में उसकी अहम भूमिका रहती थी। हर लेनदेन के मामले में सिपाही नजर आता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें