फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लड्डू खाने के बाद 14 लोगों की हालत बिगड़ी, भर्ती

Tue, 27 Jun 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हुसैनगंज। खोया चावल का लड्डू खाने से सोमवार शाम 14 लोग बीमार हो गए। हालत बिगड़ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में पीड़ितों का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। खाने पीने के सामान का नमूना लिया है।
भिटौरा ब्लाॅक के चितीसापुर गांव निवासी अमित की पत्नी किरन देवी ने सोमवार को महिलाओं और बच्चों के साथ लेकर असनी पुल सीमा पार रायबरेली के गेंगासो स्थित संकठा मां के मंदिर मान्यता पूरी करने गई थी। जहां चावल और खोया का लड्डू का सभी को प्रसाद खिलाया। लड्डू खाने के करीब आधे घंटे बाद लोगों को पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई।
विज्ञापन

सभी को हुसैनगंज स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। कुछ लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। घटना में परिवार के अश्वनी (16), प्रीतम (10), ठाकुर प्रसाद (7), किरन देवी (32), सूरज सिंह (10), कुंदन सिंह (11), निशा (33), अंश (7), रामकृपाल (70), पिलखिनी गांव के सुनील की पत्नी बबली (21), पतहा गांव के विकास की पत्नी गीता (35) व पुत्र आकाश (12), अंशू (10), सरिता (2) को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इलाज के बाद हालत में सुधार आने पर सभी को घर भेज दिया गया। फूड प्वाइजनिंग की सूचना पर भिटौरा पीएचसी प्रभारी डॉ. राघवेंद्र सिंह चिकित्सीय टीम के साथ चितीसापुर पहुंचे। लोगों का स्वस्थ परीक्षण किया। प्रभारी ने बताया कि सभी की हालत ठीक है। खाने में इस्तेमाल खोया का नमूना लिया गया है। टीम में डा. शशिकांत, डा. खुर्शीद, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र, लवलेश, कमलेश शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें