फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: परिषदीय स्कूलों में अधूरे काम जल्द पूरे कराएं, बच्चों को निपुण बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मंगलवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के अधूरे कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बालिका शौचालयों का निर्माण और जर्जर विद्यालय भवनों का ध्वस्तीकरण शीघ्र कराने को कहा। उन्होंने बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता सुधारने और स्मार्ट क्लास से डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा पांच तक के सभी विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत असेसमेंट कराने के निर्देश दिए गए। प्रेरणा पोर्टल से कक्षा पांच और आठ पास विद्यार्थियों का अगली कक्षा में नामांकन सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों को नामांकन की प्रगति रिपोर्ट देने और विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश भी मिले। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें