फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मनरेगा में गबन की शिकायत, जांच न होने पर डीएम से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अमौली विकासखंड की सिकंदरपुर ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 के मनरेगा कार्यों में गबन का आरोप लगा है। गांव निवासी धनंजय सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की। उन्होंने मनरेगा आयुक्त और लोकपाल को जांच के निर्देश देने की मांग की है। धनंजय सिंह के अनुसार, ग्रामीणों ने 10 अक्तूबर 2025 को मनरेगा आयुक्त और लोकपाल से शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई जांच नहीं हुई। मनरेगा आयुक्त और लोकपाल दो बार गांव आए, लेकिन बिना जांच किए ही लौट गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जांच में जानबूझकर देरी हो रही है। इससे अनियमितताओं के जिम्मेदार लोगों को संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें