फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आग और ओलावृष्टि में नष्ट फसलों का मिले मुआवजा

Fri, 14 Apr 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-20-नई तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देने जाते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन

आग और ओलावृष्टि से नष्ट फसलों का मिले मुआवजा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। भाकियू टिकैत गुट ने किसान समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई। गुरुवार को नई तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देकर आग की चपेट में आकर नष्ट गेहूं की फसलों का किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में अब तक हजारों बीघे गेहूं की फसल आग में जलकर नष्ट हो चुकी है। पीड़ित किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए। बेमौसमी बारिश के साथ ओला वृष्टि से नष्ट फसलों का भी मुआवजा दिया जाए। तहसील में लेखपाल अपने कमरे में नहीं बैठते। लेखपालों को अपने कक्ष में बैठने के निर्देश दिए जाएं। लेखपालों से सप्ताह में एक दिन नियुक्त गांव में बैठने को निर्देशित करें। ज्ञापन देने वाले किसानों का नेतृत्व सदर तहसील अध्यक्ष मुन्ना शेख ने किया।
विज्ञापन

..........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें