फतेहपुर। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में सोशल मीडिया का तरह-तरह से पूरे दिन इस्तेमाल किया गया। पहले मौके पर भीड़ जुटाने के लिए भाजपाइयों ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष का कर्पूरी चौराहे पर एसपी से वार्ता का वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें वह एसपी को लाठी से रोकने की बात कहते हैं। इसके बाद ये मुलायम सरकार नहीं जो गोलियां चलवा देने की बात कहते नजर आते हैं। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने भीड़ जुटाने के लिए फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव आकर लोगों को बुलाया। शाम को जिलाध्यक्ष ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उस पर भी लोगों ने कमेंट में बोला आला नेताओं के संज्ञान में मामला आने पर जिलाध्यक्ष के सुर बदले हैं। बवाल के बाद दूसरे समाज के लोगों ने शहर काजियों, सपा सांसद, विधायक और चेयरमैन पर टिप्पणी की।