इंस्टाग्राम में पीएम,सीएम पर टिप्पणी
फतेहपुर। इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी व सीएम योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई।मामला वायरल होने के बाद साइबर सेल मामले की जांच कर रहा है। बीजेपी प्रवक्ता डा. सुधांशू त्रिवेदी ने आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। पोस्ट डालने वाला युवक जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक को जांच सौंपी गई है।संवाद
ढाबे पर बिक्री को जा रही शराब पकड़ी
फतेहपुर। बहुआ चौकी पुलिस ने ढाबे में बिक्री के लिए जा रही अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर पकड़ी है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक ने कबूला है कि वह बहुआ की दुकानों से शराब लेकर ढाबे जा रहा था। ढाबे से रात को अच्छे दाम पर शराब बेचते हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है। संवाद
-
सुलह का दबाव बनाने की शिकायत
थरियांव। घरेलू बटवारे के विवाद में एक पखवारे पहले बहनों पर धारदर हथियार हमला करने वाले आरोपी मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहे हैं। मामले की एसपी से शिकायत की गई है। थाना क्षेत्र नौबस्ता मंडासराय निवासी कुद्दूस ने शिकायती पत्र में बताया कि वह घर के बाहर बैठा था। हमलावर इरशाद समेत अन्य आए और मुकदमा वापसी की धमकी देने लगे। सुलह न करने पर बेटियों को मार डालने की धमकी दी है। संवाद