फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में सामूहिक नकल होते मिली

Tue, 28 Mar 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
विज्ञापन
रीक्षा के बाद बाहर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। हाईस्कूल, इंटर की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को पहली पाली में डीआईओएस ने खागा तहसील के इंटर कालेज सेमरामानापुर परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां एक कक्ष में सामूहिक नकल होते मिली। परीक्षा केंद्र को काली सूची में डालने को डीआईओएस ने बोर्ड को लिखा है। हाईस्कूल का सुबह की पाली में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र था, जबकि इसी पाली में इंटरमीडिएट के समाजशास्त्र की परीक्षा थी। पहली पाली में हाईस्कूल के 34994 परीक्षार्थी थे। इनमें 31147 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी पाली में डीआईओएस नंदलाल ने इंटर कालेज सेमरामानापुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में इस केंद्र के परीक्षार्थी एक कमरे में बैठे थे। कापियों के मिलान में एक जैसे हल पाए गए। डीआईओएस ने बोर्ड को इस परीक्षा केंद्र को काली सूची में डालने के लिए लिखा है। इसी पाली में इंटरमीडिएट समाज शास्त्र के 9272 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 8519 परीक्षा शामिल हुए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट 1158 बच्चे पंजीकृत थे। इनमें 1122 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। डीआईओएस नंदलाल यादव ने बताया कि परीक्षा केंद्र को काली सूची में डालने के लिए बोर्ड को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें