बिंदकी। ईओ नगर पालिका ने लापरवाही के आरोप में लाइनमैन और सफाई नायक को निलंबित कर दिया। विशेष सफाई अभियान के तहत दोनों कर्मचारियों ने एक दिन भी काम के प्रति रुचि नहीं दिखाई।
निकायों में कायाकल्प के तहत सात दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा। इसके तहत शौचालय समेत कस्बे की सफाई व्यवस्था सप्ताह के भीतर चाक-चौबंद करने का लक्ष्य है। कायाकल्प अभियान में एक भी दिन रुचि न दिखाने के आरोप में ईओ निरुपमा प्रताप सफाई नायक सुशील कुमार और लाइनमैन सुरेश को निलंबित कर दिया है। ईओ ने बताया कि विशेष अभियान में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। (संवाद)