फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: काॅलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पिपरगांव के सर्वोदय इंटर काॅलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शाम को पत्नी मायके से घर पहुंची, तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला बजरिया निवासी विकास जाटव उर्फ लालू (28) पचपुखरा गांव में मकान बनाकर पत्नी के साथ रहता था। उसकी दो माह पहले कन्नौज के जलालपुर पनवारा के पास एक गांव से अंजू के साथ शादी हुई थी। पत्नी इन दिनों मायके में थी। सुबह 10 बजे पत्नी ने लालू को कई बार फोन किया, मगर कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर अंजू देर शाम अपने घर पहुंची। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। फोन पर घंटी जा रही थी। आवाज देने पर नहीं खुला। झांककर देखा, तो लालू दुपट्टे से फंदा लगाकर पंखे पर लटका दिखा। उसने पुलिस को सूचना दी। लालू को मृतक आश्रित मेें नौकरी मिली थी। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई आकाश और अंकित हैं। मां सुधा और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें