फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने खाद के लिए छोड़ा खाना-पीना

विज्ञापन
बहुआ सहकारी समिति में खाद लेने के लिए लाइन में खड़ीं महिलाएं। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। किसान खाना-पीना छोड़कर खाद के लिए लाइन में लगे रहे। सुबह से ही सहकारी समितियों पर भीड़ लग गई। कई स्थानों पर पुलिस ने खाद बंटवाई। बहुत से किसान बिना खाद पाए निराश होकर घर लौट गए।
विज्ञापन

इस समय आलू और गेहूं की बुआई चल रही है। डीएपी न होने के कारण एक सप्ताह से किसान बुआई नहीं कर पा रहे थे। रविवार को इफको डीएपी और एनपीएस की रैक आई थी। रैक प्वाइंट से ही जिले की 70 सहकारी समितियों में खाद भेजी गई। दूसरे दिन यानि मंगलवार को भी खाद लेने वाले किसानों की भीड़ समितियों में लगी रही।
डीएपी लेने के लिए लाइन में लगे किसान वीरू सिंह, शैलेंद्र कुमार और सुशील विश्वकर्मा ने बताया कि सुबह सात बजे से खड़े हैं। नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं। दोपहर एक बजे तक खाद नहीं मिली। किसान बबलू डीएपी लेने के लिए गाजीपुर सहकारी संघ में लाइन में लगे रहे। उन्होंने बताया कि सोमवार को आए थे, लेकिन डीएपी नहीं मिल सकी। इसलिए दूसरे दिन भोर पांच बजे ही आकर लाइन में लग गए।
विज्ञापन

किसान पप्पू लोधी डीएपी लेने के लिए थरियांव सहकारी समिति में लाइन लगाए थे। उन्होंने बताया कि दो बोरी डीएपी लेनी है। प्राइवेट दुकानों में भी डीएपी नहीं है। जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने कहा कि डीएम के निर्देश पर एक आधार पर एक बोरी और खतौनी लेकर आने वाले किसानों को दो से तीन बोरी डीएपी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें