मलक्ट्रेट के गांधी सभागार में बैठक लेते एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। आधार अनुश्रवण समिति की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। अध्यक्षता करते हुए एडीएम धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि आधार महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके जरिए ही केंद्र व राज्य की सभी योजनाओं का लाभ किसी व्यक्ति को मिलता है। इसलिए आधार अपडेट होना जरूरी है।
एडीएम ने कहा कि अगर आधार बने 10 साल या उससे अधिक हो गए हैं तो अपनी नजदीकी केंद्र पर जाकर आधार अपडेट करा लें। अपडेट में अपना पता और मोबाइल नंबर सही तरीके से दर्ज कराएं। इसके लिए 50 रुपये शुल्क लगेगा। आधार भुवन पोर्टल के माध्यम से भी आधार नामांकन और अपडेट करने के लिए 142 नामांकन और अपडेट मशीन चल रही हैं। इनके जरिए एक महीने के अंदर 17 हजार नये आधार कार्ड नामांकन और 16 हजार आधार अपडेट किए हैं।
इस मौके पर जिला अर्थ संख्या अधिकारी जोगेंद्र सिंह यादव, सीओ वीर सिंह, अधीक्षक डाकघर अतुल कुमार शर्मा, अपर लीड बैंक प्रबंधक गौरव त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, यूआईडी के सहायक प्रबंधक प्रभात सिंह और आशीष यादव मौजूद रहे।