बिंदकी में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाते पालिका टीम। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। नगर पालिका ने ललौली चौराहे पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण करने वाले सात लोगों पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। हिदायत दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
अतिक्रमण के कारण कस्बे के प्रमुख मार्गों पर प्रतिदिन जाम की समस्या रहती है। बढ़ती समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका ने सोमवार शाम चार बजे अभियान चलाया। अभियान ललौली चौराहा और कुंवरपुर रोड पर चला। दरौली चौराहे पर फुटपाथ किनारे अतिक्रमणकारियों का सामान नगर पालिका ने जब्त कर लिया।
कुंवरपुर रोड पर धर्म कांटा के आसपास का अतिक्रमण खाली कराया। इस मौके पर प्रधान लिपिक मनोज शुक्ला, प्रवीण कुमार, रविंद्र सोनकर सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।