फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः जिले का 22 वां थाना बना राधानगर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हवन-पूजन के साथ जिले के 22 वें थाने राधानगर का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। अभी अस्थाई भवन में थाना संचालित किया गया है। जयरामनगर चौकी का भी लोकार्पण हुआ। नया थाना खुलने से कई गांव और शहर के दक्षिणी इलाके के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार सिंह और एएसपी अनिरुद्घ कुमार ने फीता काटकर थाने का लोकार्पण किया। एसपी ने बताया कि नया थाना और चौकी खुलने से कानून व्यवस्था में सुधार आएगा। अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। महिला संबंधी अपराधों पर थाने और चौकी स्तर से प्राथमिकता से काम किया जाएगा। एंटी रोमियो टीम का थाने में गठन किया गया है।
नए थाने के लिए स्थाई जमीन चिह्नित हो चुकी है। भवन निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इस मौके पर सीओ सिटी वीर सिंह, सीओ थरियांव दिनेश चंद्र मिश्र, सीओ जाफरगंज अनिल कुुमार, कोतवाल अमित मिश्रा, समाजसेवी अशोक तपस्वी, ज्ञानेंद्र सचान, राजन तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें