फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः आसमान से बरसी आफत ने मुसीबत बढ़ाई

विज्ञापन
आबू नगर में भरा बरिश पानी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। दो दिनों से हो रही बरसात ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है। नाले व नालियों का पानी उफनाकर सड़क व रास्तों पर बह रहा है। जलभराव से आवागमन प्रभावित हो रहा है। कई मोहल्लों में बरसात का पानी घरों में घुस गया। जल निकासी के सारे प्रबंध नाकाम साबित हुए हैं। फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जिले में गुरुवार को 60 मिमी बारिश हुई। शुक्रवार शाम पांच बजे से बारिश शुरू हुई। बस अड्डा से चौक रोड, पीरनपुर, देवीगंज, पत्थरकटा चौराहा से चौक रोड, वर्मा चौराहा से पनी रोड और जिला अस्पताल से बिंदकी बस अड्डा रोड पर जलभराव हो गया। इससे आवागमन में दिक्कत हुई। सुबह 6:15 बजे बारिश धीमी हुई तो सड़क का पानी कम हुआ।
बारिश से धान की फसलों के नुकसान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हवा में गिरी फसल और बारिश का पानी भरने से धान की बालियां अंकुरित होने लगी हैं। कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के मौसम विशेषज्ञ वसीम खान ने बताया कि शनिवार तक जिले में भारी बारिश की संभावना है। 12 अक्तूबर तक मध्यम बारिश होने की संभावना है। धान की पकी फसल बारिश में गिर गई है, उस खेत के पानी को किसान बाहर निकाल दें। ताकि बारिश से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन

बिजली गिरने से तीन की मौत, युवती झुलसी
फतेहपुर। बारिश में बिजली गिरने से शुक्रवार शाम महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक युवती झुलसी है। मदारीपुर गांव निवासी रामसुमेर लोधी की पत्नी राजरानी (40) मवेशी चराकर शाम को घर आ रही थी। तभी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। बीबीहाट निवासी सपना (19) भी मवेशी चराने गई थी। बिजली गिरने से वह झुलस गई। मेढ़ापाटी गांव निवासी रामस्वरूप (50) जंगल में मवेशी चरा रहे थे। बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। थरियांव संवाद के मुताबिक वैसापुर गांव के शिवजी साहू का पुत्र सनी साहू (12) कक्षा छह का छात्र था। वह बारिश के दौरान शाम को आंगन के जाल में पॉलिथीन डालने गया था। तभी बिजली गिरने से झुलस गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
दीवार ढहने से चाचा-भतीजे की जान गई
फतेहपुर। बारिश के चलते कच्चे घर की दीवार ढहने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। एक युवक घायल हुआ है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनही निवासी पंकज का पांच वर्षीय पुत्र प्रीत अपने चाचा लवकुश (22) के साथ शाम को परचून की दुकान पर बिस्किट लेने गया था। घर लौटते समय बारिश के चलते गांव के ही एक कच्चे घर की दीवार ढह गई। हादसे में प्रीत, लवकुश और गांव के शत्रुघ्न (45) दब गए। हादसे से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शत्रुघ्न को बाहर निकाला। वहीं प्रीत को मौके पर ही मौत हो गई। बाद में घायल लवकुश को मृत घोषित कर दिया। नायब तहसीलदार विकास पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतकों को दैवीय आपदा के तहत चार-चार लाख रुपए का मुआवजा दिलाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें