फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः अब सुबह 10 बजे से होने लगे पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चीरघर में अब सुबह 10 बजे से शवों के पोस्टमार्टम होने लगे हैं। नई व्यवस्था से लोगों को राहत मिली है। आपात स्थितियों में पहले की तरह रात में भी पोस्टमार्टम होंगे। इसके लिए डीएम की अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

कई दशकों से पोस्टमार्टम हाउस दोपहर दो बजे से खुलता रहा है। शाम को अंधेरा होने पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और कर्मचारी हाथ खड़े कर देते थे। पीड़ित परिवार लोग शवों का समय से अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाते थे। अयाहशाह विधायक विकास गुप्त ने प्रभारी मंत्री और डिप्टी सीएम के समक्ष यह मामला उठाया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्रकरण को संज्ञान में लेते व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया सुबह 10 बजे से चालू की गई है। शाम चार बजे तक आने वाले शवों का पोस्टमार्टम उसी दिन कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. सुनील भारतीय ने बताया कि पोस्टमार्टम का नया रोस्टर बनाया गया है। विधायक विकास गुप्त ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने वाले लोगों के बैठने के लिए टिनशेड और कुर्सियों का प्रबंध कराया जा रहा है।
पोस्टमार्टम हाउस का फ्रीजर और कमरों का एसी काफी समय से खराब पड़ा है। इससे डॉक्टर और कर्मियों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। पहचान नहीं होने वाले शवों को तीन दिन तक रोकना पड़ता था। ऐसे में पोस्टमार्टम हाउस में घुसना भी लोगों का मुश्किल हो जाता था। इसलिए शवों के रखवाने की व्यवस्था यहां इन दिनों खत्म कर दी गई है। फिलहाल शव जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाए जा रहे हैं। मर्च्युरी का फ्रीजर ठीक है।
विज्ञापन

चीरघर में कर्मियों की कमी होने के कारण प्राइवेट कर्मी लगे थे। कर्मी अपने खर्च के लिए पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिवार के लोगों से रुपयों की मांग करते थे। अक्सर रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद होता था। पोस्टमार्टम हाउस में वसूली के चर्चे आम हो गए थे। इसी वजह से सभी प्राइवेट कर्मियों केे हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें