फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः ईपीएफ खाताधारक ई नॉमिनेशन कराएं

विज्ञापन
कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में बैठक लेतीं डीएम श्रुति। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। कलक्ट्रेट में हुई बैठक में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अमूल्य राज ने कहा कि ईपीएफ खाताधारक ई नॉमिनेशन करा लें। आकस्मिक मृत्यु होने पर नॉमिनी को भरण, पोषण के लिए सहायता राशि देने में कोई समस्या नहीं होगी। यही नहीं कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद पेंशन योजना का लाभ लेने में कर्मचारियों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को भविष्य निधि योजना के तहत ईपीएफ, ईपीएस, ईडीएलआई की सुविधाएं दी जाती हैं। ऐसे कर्मचारियों को समय से ईपीएफ के खाते में समुचित भुगतान के लिए प्रिंसिपल इंप्लॉयर पोर्टल में विभागाध्यक्ष व प्रबंधक एजेंसी का पूरा विवरण पोर्टल पर भर दें जिससे कि कर्मचारियों की ईपीएफ का भुगतान/जमा हुआ है कि नहीं कि जानकारी मिल सके। कर्मचारियों मासिक वेतन का 12 प्रतिशत कर्मचारियों के खाते से व 12 प्रतिशत नियोक्ता द्वारा जमा किया जाता है। डीएम श्रुति ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि ध्यानपूर्वक समझकर पोर्टल पर फीडिंग का कार्य करें। भविष्य निधि योजना की सुविधा का लाभ कर्मचारियों को दिलाएं। बैठक में सीडीओ सत्य प्रकाश व एडीएम विनय कुमार पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें