फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः अब यमुना में चल सकेंगी नाव

विज्ञापन
नाविकों को दिए गए लाइफ जैकेट व टूयूब। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। सुरक्षा उपकरणों, यात्रियों के नाम रजिस्टर में लिखने, टोकन लेने जैसे नए नियमों के साथ यमुना नदी पर नाव संचालन के लिए खागा और बबेरू एसडीएम ने अनुमति दे दी है। एक नाव पर दस बाइक और 25 यात्री से अधिक नहीं बैठेंगे। एसडीएम ने बुधवार को सुरक्षा उपकरण नाविकों को मुहैया कराए। फिलहाल तेज हवा के कारण संचालन नहीं शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

बांदा के मरका घाट पर एक महीने पहले नाव हादसा हुआ था। इसके बाद से यमुना में नाव संचालन बंद कर दिया गया था। मौजूदा समय में जलस्तर सामान्य हो गया है। ऐसे में दोनों ओर के लोग नाव संचालन शुरू कराने की मांग कर रहे है। खागा एसडीएम ने इसकी अनुमति दी थी लेकिन बबेरू एसडीएम ने सुरक्षा कारणों के चलते रोक लगा रखी थी। सुरक्षा उपकरणों के साथ और नियमों में बदलाव करने पर दोनों अधिकारियों ने नाव संचालन की अनुमति दे दी है।
एसडीएम मनीष कुमार ने बुधवार की सुबह किशनपुर घाट पर पहुंचकर नाव संचालकों को लाइफ जैकेट, ट्यूब, रस्सी बांटी। यहां पर लोक निर्माण विभाग की ओर से चार नाव संचालित की जाएंगी। एसडीएम ने बताया कि इस समय तेज हवाएं चल रही हैं। इसलिए नाव संचालन पर फिलहाल शुरू नहीं कराया गया है। हवाएं सामान्य होते ही नाव संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के जेई अरविंद कुमार ने बताया कि यात्रा के लिए चार नाव अनुबंधित की गईं हैं। इन नावों में सुरक्षा उपकरण रखे गए हैं। रेस्क्यू के लिए एक छोटा स्टीमर रहेगा। तेज हवा के सामान्य होते ही नाव चलाईं जाएंगी। सभी यात्रियों के नाम रजिस्टर पर दर्ज होंगे। यात्रा करने से पहले उन्हें एक टोकन लेना होगा। नाव पर 10 बाइक व 25 यात्री ही बैठेंगे। एक छोटे स्टीमर का प्रबंध किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें