फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः पड़ोसी जिलों का सफर होगा आसान

विज्ञापन
फेसबुक में शेयर किया गया केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा सड़कों की मंजूरी। सं - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। पड़ोसी जिलों का सफर जल्द आसान हो जाएगा। सड़कों की मरम्मत कर चौड़ा भी किया जाएगा। इस पर 115 करोड़ 95 लाख रुपये खर्च होंगे। फतेहपुर से यमुना पुल यानि औगासी तक और बकेवर-जहानाबाद मार्ग को पांच मीटर से सात मीटर चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

फतेहपुर से औगासी मार्ग बांदा के बबेरू, अतर्रा को जोड़ता है। बकेवर-जहानाबाद मार्ग पुखरायां, घाटमपुर को जोड़ता है। वहीं फतेहपुर, बहुआ, हिनौता मार्ग में गाजीपुर से विजयीपुर तक मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। यह सड़क जिला मुख्यालय से कौशांबी व चित्रकूट को जोड़ती है। इन सड़कों की मरम्मत और मंजूरी मिलने पर सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फेसबुक पर शेयर करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को बधाई दी है।
कानपुर-प्रयागराज हाईवे के चौडगरा से बकेवर, जहानाबाद होकर जाने वाले मार्ग को स्टेट हाईवे का दर्जा पहले से मिला है। ध्वस्त पड़ी 13.32 किमी इस सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा। इसमें 18.98 करोड़ रुपये खर्च होगा। ध्वस्त पड़ी सड़क बनने के बाद पुखरायां, घाटमपुर जाने वाले लोगों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन

फतेहपुर, बहुआ, हिनौता मार्ग जिला मुख्यालय केे चित्रकूट और कौशांबी से जोड़ता है। हिनौता से विजयीपुर और गाजीपुर से फतेहपुर तक का मार्ग पहले ही बन चुका है, लेकिन गाजीपुर से विजयीपुर तक 35.90 किमी सड़क ध्वस्त पड़ी है। इस सड़क में राहगीरों का चलना मुश्किल है। अब स्टेट हाईवे का दर्जा मिलने और धनराशि का आवंटन होने से लोगों में यात्रा सुगम होने की उम्मीद जगी है। यह सड़क 63.74 लाख रुपये से बनाई जाएगी।
फतेहपुर को बांदा जिले की बबेरू और अतर्रा तहसील को जोड़ने वाली सड़क की चौड़ाई कम होने से दिक्कत आती है। पांच मीटर बनी सड़क अब सात मीटर चौड़ी की जाएगी। जिला मुख्यालय से औगासी यमुना पुल तक 24.70 किमी है। इसके चौड़ीकरण में 33.26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मार्ग से चित्रकूट जाना भी लोगों के लिए आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें