फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः मनमाने दामों पर बेची जा रही यूरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद धान की फसल में यूरिया का छिड़काव होना है। इसका फायदा दुकानदार उठा रहे हैं। मनमाने रेट पर यूरिया की बिक्री की जा रही है। साथ में जिंक का पैकेट भी खरीदना जरूरी कर दिया है। शिकायत पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बा की सहकारी समिति में पर्याप्त यूरिया किसानों को न मिलने के कारण उर्वरक की प्राइवेट दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है। 267 रुपये में एक पैकेट (45 किलो) मिलने वाली यूरिया दुकानदार 300 रुपये की बेच रहे हैं। एक बोरी यूरिया लेने वाले किसानों को दुकानदार एक पैकेट जिंक थमा दे रहे हैं। एक पैकेट जिंक में किसानों का 110 रुपये अतिरिक्त खर्च हो रहा है। जिंक न खरीदने पर किसानों को यूरिया देने से मना कर दिया जाता है। किसानों का कहना है कि असोथर कस्बा के अलावा टीकर, सरांय, मनावा कस्बा में भी खाद की बिक्री में दुकानदार मनमानी कर रहे हैं।
चुनका डेरा निवासी विपिन कुुमार ने बताया कि दुकानदार एक बोरी यूरिया के साथ एक पैकेट जिंक लगाकर बेच रहा है। सिर्फ यूरिया खरीदने की बात कही तो दुकानदार ने यूरिया देने से मना कर दिया। असोथर कस्बा निवासी कैलाश तिवारी ने कहा कि समिति में पर्याप्त यूरिया नहीं मिल पा रही है। प्राइवेट दुकान से यूरिया लेने गए। दुकानदार ने 300 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से यूरिया दी। मजबूरी में अधिक दाम में यूरिया खरीद कर फसल में छिड़काव किया।
विज्ञापन

अधिक दाम में यूरिया बिक्री करने व यूरिया के साथ टैग करके जिंक बेचना गलत है। इसके खिलाफ अभियान भी चलाया जा रहा है। अगर कोई किसान शिकायत करता है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- बृजेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें