फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः यमुना उफनाई, डूब गया रास्ता, चलने लगी नाव

विज्ञापन
कोट मार्ग पर रपटा पुल के ऊपर से बहता पानी, निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से महावतपुर असहट गांव का संपर्क मार्ग डूब गया है। नदी का पानी मार्ग पर पड़ने वाली पुलिया के ऊपर से बह रहा है। ऐसे में अब लोगों को नाव से अपने गांव आना-जाना पड़ रहा है। कोट गांव के रास्ते में पड़ने वाली ससुर खदेरी नदी भी उफना गई है। इस कारण रपटा पुल के ऊपर से पानी निकल रहा है।
विज्ञापन

किशनपुर संवाद के अनुसार महावतपुर असहट का संपर्क मार्ग तुर्की पुल डूबने से पिपरहा डेरा जाने का मार्ग बंद हो गया है। गुरुवार की सुबह से ही लोगों ने नाव से आवागमन शुरू कर दिया है। यमुना नदी के किनारे बने नालों के जरिए नदी का पानी नरौली, नेवाजपुर, सेंधरी, जलंधरपुर, मड़ौली सहित दर्जनभर गांवों के नजदीक रास्तों पर आ गया है। जलस्तर में वृद्धि इसी तरह से जारी रही तो एक-दो दिन में इन गांवों का संपर्क भी किशनपुर से टूट जाएगा। नागा बाबा मार्ग और दमहा पुल के नजदीक भी पानी आ गया है। यहां पर तेजी से पानी भर रहा है।
एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि राजस्व टीमों को तैनात कर दिया गया है। लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन राहत कार्य के लिए पूरी तरह से तैयार है। रक्षपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार यमुना से लगी ससुर खदेरी नदी नंबर दो में बुधवार की रात तेजी से पानी बढ़ा है। रपटा पुल डूबने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। इस पुल से लोग मकसूदनपुर, कोट, गाजीपुर, दरियापुर, चंदापुर, टिकुरा, दशईपुर, मलूकबारी, यमुनापार, रहमतपुर और खखरेरू आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें