फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नगर के सीसीटीवी खराब, बढ़ रही अपराधिक घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। नगर पंचायत में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मुख्य चौराहों और मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। यह अब लापरवाही की भेंट चढ़ते नजर आ रहे हैं। कस्बे के रोडवेज बस स्टेशन चौराहे पर लगा कैमरा एक महीने से खराब है। इससे घटनाओं और वारदातों के बाद अपराधियों की पहचान और निगरानी कठिन हो गई है। स्थानीय निवासी राहुल तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बाइक चोरी हो गई थी। जब वह इसकी जांच के लिए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें सूचित किया गया कि संबंधित स्थान का सीसीटीवी कैमरा खराब है। इससे पुलिस को घटना की तह तक पहुंचने में भी दिक्कत आ रही है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया गया है और शीघ्र ही उन्हें ठीक कर संचालित कर दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें