फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के घर से लाखों की चोरी - साढे़ 3 लाख के जेवरात 50 हजार नकदी पार फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जयराम नगर इलाके में चोरों ने किसान के घर का जंगला ताला तोड़कर साढे़ तीन लाख के जेवरात और नकदी पार कर दी।किसान परिवार गांव कृषि कार्य से गया था। घर वापस लौटने पर चोरी का पता लगा। घटना से परिवार के होश उड़ गए। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है। शहर कोतवाली जयराम नगर मोहल्ले निवासी सूरजपाल किसान है। वह पत्नी चंद्र कली के साथ बिंदकी कोतवाली के सैरपुर गांव कृषि कार्य से गए थे। गांव से सोमवार को शाम वापस लौटे। पत्नी चंद्रकली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके और बहू के जेवरात सोने चांदी के और ₹50 हजार नगद चोर चुरा ले गए। चौकी इंचार्ज अश्वनी सिंह ने बताया पुलिस चोरों के करीब पहुंच चुकी जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें