औंग। थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव में गैर जनपद पुलिस ने छापामारा, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे।
पुलिस चित्रकूट में चोरी हुए पाइपों की तलाश में जांच कर रही है। 21 जून को चित्रकूट की स्पेशल पुलिस टीम ने छापा मारकर गोधरौली गांव के दो युवकों को हिरासत में ले गई थी। मास्टरमाइंड फरार हो गया था। बताया कि चोरी के माल को लोड करने के लिए मजदूर भी गोधरौली गांव से गए थे। काम के बदले में एक हजार रुपये प्रति मजदूर भुगतान किया गया था। उन्हें शराब, मीट, मुर्गा मुफ्त में कराया गया था। यह मजदूर भी घर से फरार हैं। औंग थाना पुलिस के संज्ञान में मामला नहीं है।
- सरिया लूटकांड में भी संलिप्तता की जांच
बिंदकी कोतवाली के घोरहा गांव के केसरिया बाग (मूंज का पुरवा) में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस से 22 मई को लगभग 15 बदमाशों ने धावा बोला था। मौके पर रखवाली कर रहे रामनरेश, एक मजदूर और निर्माण ठेकेदार को घायल कर बंधक बना लिया था। डीसीएम से करीब 75 क्विंटल सरिया लोड कर मौके से फरार हो गए थे। वहां भी बदमाश लग्जरी कारों से पहुंचे थे। पुलिस साक्ष्य व संलिप्तता खंगालने में जुटी है।