फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विद्यालय में नौ दिन बच्चे देखेंगे रामायण की झलकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। अंतरराष्ट्रीय रामायण वैदिक शोध संस्थान अयोध्या, संस्कृति विभाग, संस्कार भारती एवं एडू लीडर्स के सहयोग से जनपद में चयनित उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंभीपुर के बच्चे नौ दिन रामायण की झलकियां देखेंगे। ग्रीष्मकालीन रामायण अभिरुचि कार्यशाला का उद्घाटन शनिवार को नगर पंचायत खागा की चेयरपर्सन गीता सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य रामलखन त्रिपाठी मौजूद रहे। कार्यशाला में भगवान राम के जीवन व रामचरितमानस में वर्णित भगवान राम के जीवन का, मंथरा-कैकेयी संवाद, दशरथ-कैकेई संवाद का मंचन होगा। बताया गया कि गर्मी के समय में गांव के प्रबुद्ध अभिभावकों व बच्चों को भगवान राम के आदर्शों के बारे में मंचन के जरिए बताया जाएगा। इससे वह समाज में फैली विसंगतियों को दूर करने में मदद कर सकेंगे। इस मौके पर राहुल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री राकेश सिंह, अशोक सिंह, अनुदेशक महेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक कृष्णवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें