फोटो-33-शिक्षकों के साथ होली मनाते छात्र-छात्रा। स्रोत स्वयं
फतेहपुर। शहर के शिवपुरम स्थित सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को बच्चों ने अबीर-गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह ने बताया कि होली की छुट्टियां घोषित होते ही बच्चों में उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने शिक्षकों को भी गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सक्षम, भूपेंद्र, भुवन, देवेश, वंदना सिंह, सागरिका, तनुजा, सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
फोटो-33-शिक्षकों के साथ होली मनाते छात्र-छात्रा। स्रोत स्वयं