फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाग बादशाही और बावन इमली घूमकर बच्चों ने जाना इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। समेकित शिक्षा के तहत मंगलवार को दिव्यांग विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण कराया गया। बच्चों को बिंदकी के खजुहा स्थित बाग बादशाही और बावन इमली ले जाया गया। यहां उन्होंने ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी हासिल की। जिला समन्वयक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि यह भ्रमण बीएसए प्रिंसी मौर्य के निर्देशन में आयोजित हुआ। शिक्षकों और केयरटेकर की देखरेख में बच्चों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए। भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनकी समझ के अनुरूप सरल तरीके से जानकारी दी। इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना है। उन्हें शैक्षिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाना तथा समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। बच्चों ने उत्साह के साथ स्थलों को देखा और खूब मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें