फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मां के साथ नहाने गया बालक यमुना नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। मां के साथ यमुना नदी नहाने गया बालक गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में जाल डालकर बालक का शव निकाला गया।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के दरियाबाद निवासी राजबाबू निषाद की पत्नी ममता देवी रविवार दोपहर जेठानी रिंकी देवी, बेटे अमन कुमार (8) और गांव की कई महिलाओं व बच्चों के साथ नाव से नदी के दूसरे छोर बांदा जनपद के सबहदा गांव की ओर नहाने गई थी। नदी में नहाते समय राजबाबू निषाद का बेटा अमन कुमार नदी में गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। साथ में नहा रहीं महिलाओं और बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। नदी में डूबे बच्चे की काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से नदी में जाल डालकर खोजबीन करने पर चार घंटे बाद बालक का शव मिला। बेटे की मौत से मां ममता देवी का रो रोकर हाल बेहाल है। बालक बहन पूनम (12) और भाई आकाश कुमार (10) से छोटा था। वह प्राथमिक विद्यालय दरियाबाद में कक्षा दो का छात्र था। बालक के पिता राजबाबू निषाद मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मां के साथ नदी नहाने गया बालक डूब गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें