फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बालक की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। घर के बाहर खेल रहे बालक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी जीतू सोनकर का बेटा हनी कुमार (2) घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते घर के पास स्थित तालाब में डूब गया। परिजन कई घंटे तक बालक की खोजबीन करते रहे। शाम को खोजते हुए तालाब के पास पहुंचे। उसका शव तालाब में उतराता मिला। बेटे की मौत से मां गुडिय़ा बेसुध हो गई। भाई सनी और बहन कोमल से तीसरे नंबर का था। पिता जीतू सोनकर मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि बालक की डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें