बिंदकी। बेटे को मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर साइबर अपराधियों ने परिजनों से 20 हजार रुपयों की ठगी कर ली। जाफरगंज थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी प्रेम देवी कोतवाली बिंदकी पहुंची।
उसने बताया कि मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया था। उनका बेटा सुशील सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है। उसे एक मामले में पुलिस हिरासत में होने का झांसा दिया। उसे छुड़वाने के लिए 20 हजार रुपये की मांग रखी।
दंपती ने झांसे में आकर खजुहा कस्बा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से एक मोबाइल नंबर पर 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने कुछ देर बाद अपने पुत्र सुशील से बात की। धोखाधड़ी होने का पता लगा। एसएसआई सत्यदेव गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। (संवाद)