- कई अन्य लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। तीन करोड़ रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने किसान से 13 लाख 66 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। रुपये मांगने पर आरोपी ने किसान को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। आरोप है कि आरोपी इससे पहले भी कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जाफरगंज थानाक्षेत्र के केवई गांव निवासी किसान लालमन ने बताया कि बिंदकी कोतवाली के मुरादपुर निवासी अमित कुमार ने उसे तीन करोड़ रुपये का बैंक से कारोबार के लिए लोन दिलाने का आश्वासन दिया था। लोन की फाइल बनवाने के लिए सात फरवरी 2019 को 17 हजार 550 रुपये अमित ने लिए थे। धीरे-धीरे 13 लाख 66 हजार रुपये नकद व बैंक खाते में लिए। लोन नहीं मिलने पर जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने गालीगलौज, जान से मारने और एससी-एसटी के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। एसएसआई सत्यदेव गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।