फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की व्हाट्सएप पर प्रोफाइल लगाकर जल निगम ईई से ठगी .

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डीएम के फोटो और प्रोफाइल का इस्तेेमाल कर जल निगम की महिला अधिशाषी अभियंता को ठगी का शिकार बनाया है। मामले में अभियंता की ओर से आईटी एक्ट के तहत धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीपुरम निवासी तूलिका प्रसाद पत्नी सौरभ श्रीवास्तव जल निगम में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात हैं। उन्होंने एफआईआर में बताया कि 19 जुलाई को उनके सीयूजी नंबर पर एक नंबर से मैसेज आया।
उस नंबर पर डीएम की फोटो और प्रोफाइल लगी थी। मैसेज में 10 हजार के प्रति गिफ्ट बाउचर तत्काल खरीदने का निर्देश मिला। खरीददारी का उसी नंबर पर लिंक भेजने को निर्देशित किया। मैसेज डीएम का मानकर बैंक खाते से ऑनलाइन 20 गिफ्ट बाउचर दो लाख रुपये के खरीदे और लिंक को शेयर किया।
विज्ञापन

उसके बाद दोबारा बाउचर खरीदने का निर्देश आया। तभी उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी होने का शक हुआ। उस मोबाइल नंबर को लेकर डीएम कार्यालय में संपर्क किया। जांच में पता चला कि फर्जी नंबर से मैसेज किया गया था। मामले की बुधवार को अभियंता की ओर से सदर कोतवाली में शिकायत की गई।
विज्ञापन

कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर सेल द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें